Chapter 5. उपभोक्ता अधिकार Economics class 10 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
Chapter 5. उपभोक्ता अधिकार Economics class 10 exercise अतिरिक्त प्रश्नोत्तर ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 10th Hindi Medium
अध्याय-समीक्षा
अध्याय-समीक्षा
- उपभोक्ता - वह व्यक्ति जो बाज़ार से चीजें खरीदकर उनका उपयोग करता है |
- उत्पादक - वह व्यक्ति जो वस्तु और सेवाओं का निर्माण करता है |
- कोपरा - उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 |
- एफ. ए. ओ. - खाध्य एवं कृषि संगठन |
- डब्लू. एच. ओ. - विश्व स्वास्थ्य संगठन |
- आई. एस. आई. - भारतीय मानक संसथान |
- आई. एस. ओ. - अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन |
- बी. एस. आई. - भारतीय मानक ब्यूरों |
- पी. डी. एस. सार्वजानिक वितरण प्रणाली |
- एन. सी. सी. - राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग |
- रैल्फ नाडर - उपभोक्ता आन्दोलन का जन्मदाता |
- उपभोक्ता अधिकार - इसमें उपभोक्ता हित से जुड़े प्रसंगों और वस्तुओं की जानकारी सम्मिलित है |
- उपभोक्ता जागरूकता - इसका अर्थ है उपभोक्ताओं का अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत होना होता है |
- मानकीकरण - उत्पादों की गुणवता, आकार तथा बनावट आदि की गुणवता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया को मानकीकरण कहते हैं |
- 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है |
- 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है |
- एगमार्क का उपयोग खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवता के लिए उपयोग किया जाता है |
- सोने के आभूषणों के लिए हॉल मार्क का चिन्ह का प्रयोग किया जाता है |
- आई. एस. आई. चिन्ह का प्रयोग इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं या उपकरणों के लिए किया जाता है |
अभ्यास-प्रश्नावली
अभ्यास-प्रश्नावली
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. यदि व्यापारी द्वारा उपभोक्ता को क्षति पहुचाई गई हैं, तो किस उपभोक्ता अधिकार के अंतर्गत वह नुकसान की भरपाई के लिए उपभ्कता न्यायलय जा सकता हैं?
उत्तर: क्षतिपूति का अधिकार|
प्रश्न 2. कल्पना कीजिए कि आपको अपनी यात्रा के दौरान पीने के लिए पानी की पैक बोतल खरीदनी पड़ी हैं| इसकी गुणवत्ता के प्रति आश्वस्त होने के लिए आप कौन-सा शब्दचिन्ह (लोगो) देखणा चाहोगे?
उत्तर: एगमार्क|
प्रश्न 3. आई.एस.आई. किन वस्तुओ का प्रमाणक चिन्ह हैं?
उत्तर: मशीनों का |
प्रश्न 4. बिजली का समान खरीदते समय आप कौन-सा शब्द-चिन्ह देखना चाहोगे?
उत्तर: आई.एस.आई का शब्द चिन्ह|
प्रश्न 5. एगमार्क किन वस्तुओ का प्रमाणिक चिन्ह हैं?
उत्तर: खाद्य पदार्थों का|
प्रश्न 6. मान लीजिए कि आपके माता-पिता आपके साथ सोने के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप आभूषणों पर कौन-सा शब्द चिन्ह लगाएंगे|
उत्तर: हॉलमार्क |
प्रश्न 7. बाज़ार में उपभोक्ताओं के शोषण के एक रूप का उल्लेख कीजिए|
उत्तर: उचित वजन में कम तौल|
3/5 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1: ऐसे कुछ तरीके बताइए जिनसे दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं a वस्तु खरीदते समय शोषण किया जाता है |
उत्तर :
(1) घाटियां किस्म की वस्तुएँ देना |
(2) कम मापना या तौलना आदि |
(3) अधिकतम खुदरा मूल्य से भी अधिक मूल्य वसूलना |
(4) नकली वस्तुएँ देना |
(5) मिलावटी/ दोषपूर्ण वस्तु देना |
(6) जमाखोरी
(7) झूठी या अधूरी सूचना देना |
(8) उपभोक्ताओं के साथ बुरा व्यवहार करना |
प्रश्न 2: कोपरा क्या है ? यह कैसे उपभोक्ताओं की मदद करता है ?
उत्तर : कोपरा (COPRA) का पूरा नाम उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम 1986 है, जो विभिन्न प्रकार से उपभोक्ताओं के शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है |
(1) दुकानदारों की मनचाही कीमत वसूलने, घटिया वस्तु देने कम तोलने, मिलावट को रोकने तथा नकली वस्तुओं से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए यह अधिनियम बनाया गया है |
(2) इस कानून के अंतर्गत कोई भी ठगी का शिकार उपभोक्ता, उपभोक्ता न्यायालय में आवेदन देकर न्याय प्राप्त कर सकता है |
(3) यह अधिनयम व्यावसायिक कंपनियों और सरकार पर दबाव डालने में सफल हुआ है |
प्रश्न 3: सूचना के अधिकार (RTI) से आप क्या समझते है ?
उत्तर : सन 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार में एक कानून लागु किया जी RTI या सूचना पाने का अधिकार के नाम से जाना जाता है | यह अधिकार नागरिकों को सरकारी विभागों के कार्यकलापों की सभी सूचनाएँ पाने का अधिकार सुनिश्चित करता है |
प्रश्न 4: उपभोक्ताओं के कोई चार अधिकार बताओं ?
उत्तर : उपभोक्ताओं के चार निम्नलिखित अधिकार हैं -
(i) सुरक्षा का अधिकार
(ii) सूचना पाने का अधिकार
(iii) चुनने का अधिकार
(iv) सुनवाई का अधिकार
प्रश्न 5: भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाई है ?
उत्तर :
(i) क़ानूनी कदम : उपभोक्ता सुरक्षा अधिनयम 1986 (COPRA) लाया गया है |
(ii) प्रशासनिक कदम : उपभोक्ताओं के शिकायत पर तुरंत कारवाई करना और उपभोक्ता न्यायालयों का गठन साथ-ही साथ उपभोक्ताओं के लिए अलग से मंत्रालय भी बनाया गया है|
(iii) तकनीकी कदम : भारत सरकार उपभक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभिन माध्यम और तकनीकों द्वारा भिन्न-भिन्न कदम उठाती रहती है |
प्रश्न 6: उपभोक्ताओं के शोषण के लिए उत्तरदायी कारकों की व्याख्या कीजिए |
उत्तर :
(i) दुकानदारों द्वारा सिमित सूचना देना |
(ii) निम्न साक्षरता का होना |
(iii) सिमित पूर्ति
(iv) सिमित प्रतियोगिता
(v) उपभोक्ताओं में जागरूकता का आभाव
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Economics Chapter List
Chapter 1. विकास
Chapter 2. भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक
Chapter 3. मुद्रा और साख
Chapter 4. वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था
Chapter 5. उपभोक्ता अधिकार
sponser's ads