अर्थ के आधार पर वाक्य भेद
CBSE Notes ⇒ Class th ⇒
अर्थ के आधार पर वाक्य भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य भेद

अर्थ के आधार पर वाक्य भेद
Updated On:2026-02-28 07:29:10
अर्थ के आधार पर वाक्य भेद – परिभाषा, प्रकार और उदाहरण सहित विस्तृत विवरण
अर्थ के आधार पर वाक्य भेद हिंदी व्याकरण का अत्यंत महत्वपूर्ण तथा रोचक विषय है। जब किसी वाक्य को उसके अर्थ, उद्देश्य या भाव के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है, तो उसे अर्थ के आधार पर वाक्य भेद कहा जाता है। सरल शब्दों में, वक्ता किस भावना या उद्देश्य से वाक्य बोल रहा है, उसी के आधार पर वाक्य का प्रकार निर्धारित होता है। यह वर्गीकरण भाषा को अधिक प्रभावशाली, स्पष्ट और अभिव्यक्तिपूर्ण बनाता है।
अर्थ के आधार पर वाक्य सामान्यतः आठ प्रकार के होते हैं —
1. विधानवाचक वाक्य
2. निषेधवाचक वाक्य
3. आज्ञावाचक वाक्य
4. विस्मयादीवाचक वाक्य
5. प्रश्नवाचक वाक्य
6. संकेतवाचक वाक्य
7. संदेहवाचक वाक्य
8. इच्छावाचक वाक्य
उदाहरण -
विधानवाचक वाक्य किसी तथ्य, सूचना या कथन को व्यक्त करते हैं, जैसे — “सूर्य पूर्व दिशा से उदय होता है।” प्रश्नवाचक वाक्य में किसी बात के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछा जाता है, जैसे — “तुम कहाँ जा रहे हो?” आज्ञावाचक वाक्य आदेश, अनुरोध, सलाह या प्रेरणा प्रकट करते हैं, जैसे — “समय पर अपना कार्य पूरा करो।” इच्छावाचक वाक्य में कामना, आशीर्वाद या शुभेच्छा व्यक्त की जाती है, जैसे — “ईश्वर तुम्हें सफलता दे।” विस्मयवाचक वाक्य आश्चर्य, खुशी, दुख या अन्य तीव्र भावनाओं को प्रकट करते हैं, जैसे — “अरे! यह कितना अद्भुत दृश्य है!”
रोचक तथ्य यह है कि केवल विराम चिन्ह या स्वर-लय बदलने से भी वाक्य का अर्थ बदल सकता है। उदाहरण के लिए — “तुम आ गए।” एक सामान्य कथन है, जबकि “तुम आ गए?” प्रश्नवाचक भाव प्रकट करता है। अतः अर्थ के आधार पर वाक्य भेद को समझना न केवल परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि प्रभावी संप्रेषण के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।
अन्य उदाहरण देखें -
विधानवाचक वाक्य सामान्य जानकारी देते हैं, जैसे — “भारत एक लोकतांत्रिक देश है।” प्रश्नवाचक वाक्य में किसी बात के बारे में पूछा जाता है, जैसे — “क्या तुमने अपना कार्य पूरा किया?” आज्ञावाचक वाक्य आदेश, निवेदन या सलाह प्रकट करते हैं, जैसे — “कृपया दरवाज़ा बंद कर दो।” इच्छावाचक वाक्य किसी कामना या आशीर्वाद को व्यक्त करते हैं, जैसे — “तुम सदा सफल रहो।” विस्मयवाचक वाक्य आश्चर्य या तीव्र भाव प्रकट करते हैं, जैसे — “वाह! कितना सुंदर दृश्य है!”
वाक्य किसे कहते है ?
वाक्य : शब्दों के उस समूह को जिससे कहने वाले का अर्थ स्पष्ट हो जाए उसे वाक्य कहते है | अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद होते है |
1. विधानवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से किसी क्रिया करने या होने की सामान्य सुचना मिलती है उसे विधानवाचक वाक्य कहते है | किसी के अस्तित्व का बोध भी इस प्रकार के वाक्यों से होता है | उदाहरण :
(i) सूर्य पश्चिम में अस्त होता है |
(ii) जनता ने नेता जी का स्वागत किया |
(iii) मैं कल दिल्ली गया था |
(iv) हम स्नान कर चुके |
2. निषेधवाचक वाक्य : जी वाक्यों से किसी कार्य के (न होने ) का बोध होता है उसे निषेधवाचक वाक्य कहते है | उन्हें नकारात्मक वाक्य भी कहते है | उदाहरण :
(i) मैं आज नहीं पढ़ूंगा |
(ii) मैं यह काम नहीं कर सकता |
(iii) माला नहीं नाचेगी |
(iv) मैं आज नहीं आऊंगा |
3. आज्ञावाचक वाक्य : जिन वाक्यों से आज्ञा या अनुमति देने का बोध हो | उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) आप चुप रहिये |
(ii) आया से चले जाओ |
(iii) आपना-आपना काम करो |
(iv) आप जा सकते है |
4. विस्मयादिवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से आश्चर्य (विस्मय) हर्ष ,शोक ,आदि के भाव व्यक्त हो | उन्हें विस्मयादिवाचक वाक्य है | उदाहरण :
(i) ओह ! बड़ा जुलम हो गया |
(ii) छि ! कितनी गन्दी बात है |
(iii) आह ! कैसा सुन्दर दृश्य है |
(iv) अरे ! वह मर गया |
5. प्रश्नवाचक वाक्य : जिन वाक्यों में प्रश्न होने का बोध हो या किसी से कोई बात पूछी जाए , उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) क्या तुम मेरे साथ स्कूल चलोगे ?
(ii) तुम क्यों रो रहें हो ?
(iii) क्या तुमने चाय पी ?
(iv) क्या तुमने ताजमहल देखा ?
6. संकेतवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से एक क्रिया से दूसरे क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो | उसे संकेतवाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) वर्ष होती, तोह फसल अच्छी होती |
(ii) आप आते तो, इतनी मुसीबत नही आती |
(iii) यदि छुट्टियाँ हुई तो हम हांगकांग अवश्य जाएँगे |
(iv) अगर तुम आते तो मैं पार्क जाता |
7. संदेह्वाचक वाक्य : जिन वाक्यों में कार्य के होने में संदेह अथवा संभावना का बोध हो उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते है | उदाहरण :
(i) संभवत ! वह सुधर जाए |
(ii) हो सकता है आज वर्ष हो |
(iii) शायद आज मेरा दोस्त आए |
(iv) हो सकता है आज वो बहुत मार खाए |
8. इच्छावाचक वाक्य : वाक्य की इच्छा , आशा या आशीर्वाद को व्यक्त करने वाले वाक्य , इच्छावाचक वाक्य कहलाते है | उदाहरण :
(i) नववर्ष मंगलमय हो |
(ii) आप की यात्रा शुभ हो |
(iii) इश्वर तुम्हे बरकत दे |
(iv) आप खेल में स्वर्ण पदक जीते |
अभ्यास - परीक्षा उपयोगी स्टडी मैटेरियल्स - प्रश्नावली
अर्थ के आधार पर वाक्य-भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य मुख्यतः आठ प्रकार के होते हैं – विधानवाचक, निषेधवाचक, प्रश्नवाचक, आज्ञावाचक, विनयवाचक, इच्छावाचक, विस्मयवाचक और संदेहवाचक। नीचे तीन अभ्यास सेट दिए गए हैं।
अभ्यास – 1 (वाक्य का भेद पहचानिए)
1. राम प्रतिदिन विद्यालय जाता है।
2. तुम आज क्यों नहीं आए?
3. कृपया दरवाज़ा बंद कर दीजिए।
4. वाह! कितना सुंदर दृश्य है।
5. मुझे आज बहुत खुशी है।
6. शायद वह कल आए।
7. यहाँ शोर मत करो।
8. क्या तुमने खाना खा लिया?
9. भगवान तुम्हें सफलता दे।
10. बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
अभ्यास – 2 (निर्देशानुसार वाक्य बदलिए)
1. वह आज स्कूल जाएगा। (प्रश्नवाचक बनाइए)
2. तुम शोर करते हो। (निषेधवाचक बनाइए)
3. दरवाज़ा बंद करो। (विनयवाचक बनाइए)
4. कितना सुंदर फूल है। (विस्मयवाचक बनाइए)
5. शायद वह जीत जाए। (विधानवाचक बनाइए)
6. तुम समय पर आओ। (आज्ञावाचक बनाइए)
7. वह कभी झूठ नहीं बोलता। (प्रश्नवाचक बनाइए)
8. ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे। (इच्छावाचक पहचानिए)
9. क्या तुम तैयार हो? (विधानवाचक बनाइए)
10. यहाँ मत बैठो। (आज्ञावाचक बनाइए)
अभ्यास – 3 (रिक्त स्थान भरकर वाक्य-भेद लिखिए)
1. अरे! तुम यहाँ कैसे? (_________ वाक्य)
2. वह रोज़ सुबह दौड़ता है। (_________ वाक्य)
3. कृपया मेरी सहायता कीजिए। (_________ वाक्य)
4. क्या तुमने मेरा पत्र पढ़ा? (_________ वाक्य)
5. शायद आज वर्षा हो। (_________ वाक्य)
6. मुझे देर हो रही है। (_________ वाक्य)
7. यहाँ गंदगी मत फैलाओ। (_________ वाक्य)
8. भगवान तुम्हें लंबी आयु दे। (_________ वाक्य)
9. कितना मनोहर दृश्य है! (_________ वाक्य)
10. वह परीक्षा में अवश्य सफल होगा। (_________ वाक्य)
Share this blog to your friends:
Blog Archieves
sponser's ads

