माँग का सिद्धांत Economics class 12 exercise page 6
माँग का सिद्धांत Economics class 12 exercise page 6 ncert book solution in hindi-medium
NCERT Books Subjects for class 12th Hindi Medium
page 1
माँग :
मांग वस्तु की वह मात्रा हैं जिसे विशेष कीमत व विशेष समय अवधि में उपभोक्ता खरीदने को तैयार है |
मांग के साथ तीनों घटक मात्रा, कीमत, समय रहता है |
मांग को निर्धारित करने वाले तत्व:
वस्तु की मांग को दो भागों में बाँटते है :
(i) व्यक्तिगत मांग
(ii) बाज़ार मांग
1. व्यक्तिगत मांग को प्रभावित करने वाले कारक:
(i) वस्तु की कीमत : किसी वस्तु की कीमत बहुत सीमा तक वस्तु की मांग को प्रभावित करता है | साधारण कीमत पर वस्तु की मांग बढ़ जाती है और कीमत वृद्धि होने पर वस्तु की मांग बढ़ जाती है दोनों में विपरीत सम्बन्ध है |
(ii) सम्बंधित वस्तुओं की कीमत : संबधित वस्तुओं की कीमतें भी वस्तु के मांग को प्रभावित करती है |
संबंधित वस्तुएँ दो प्रकार की होती है |
(A) प्रतिस्थापन की वस्तुएँ
(B) पूरक की वस्तुएँ
मांग फलन
व्यक्तिगत माँग फलन:
एक व्यक्तिगत उपभोक्ता द्वारा बाजार में उसकी माँग विभिन्न निर्धारक तत्वों से किस प्रकार सम्बंधित है यह दर्शाता है |
इसे निम्नलिखित तरीके से व्यक्त किया जाता है |⇓
Dx= f(Px, Pr, Y, T, E)
वस्तु X की माँगी गयी मात्रा = Dx;
वस्तु X की कीमत = Px;
सम्बंधित वस्तुओं की कीमत = Pr;
उपभोक्ता की आय = Y;
उपभोक्ता की प्राथमिकता या रूचि = T;
उपभोक्ता की संभावनायें = E;
माँग का नियम : किस वस्तु की कीमत तथा उसकी माँग के बीच के विपरीत सम्बन्ध को माँग का नियम (Law of Demand) कहा जाता है |
(1) वस्तु की कीमत: वस्तु की कीमत बढ़ने पर वस्तु की माँग घटती है तथा इसके विपरीत वस्तु की कीमत घटने पर वस्तु की माँग बढ़ती है |
(2) सम्बंधित वस्तुओं की कीमत: सम्बंधित वस्तुओं की कीमत में परिवर्तन होने से एक वस्तु की माँग प्रभावित होती है |
सम्बंधित वस्तुओं के प्रकार :
(a) प्रतिस्थापन वस्तुएँ (Substitute Goods): वे वस्तुएँ जिनका प्रयोग एक दुसरे के बदले या स्थान पर किया जाता है प्रतिस्थापन वस्तुएँ कहलाती है | जैसे - गेंहूँ का आटा की प्रतिस्थापन वस्तु बाजरे की आटा, पेप्सी की जगह कोक |
जब गेंहूँ के आटे की कीमत बढ़ जाएगी तो उपभोक्ता उसकी प्रतिस्थापन वस्तु बाजरे की आटा को उपभोग शुरू कर देंगे, जिससे बाजरे की माँग बढ़ जाएगी और माँग बढ़ने से माँग के नियम के अनुसार माँग बढ़ेगी तो कीमत भी बढेगा |
वस्तु की कीमत में वृद्धि
⇓
प्रतिस्थापन वस्तु के उपभोग में वृद्धि
⇓
प्रतिस्थापन वस्तु की बाजार माँग में वृद्धि
⇓
प्रतिस्थापन वस्तु की कीमत में वृद्धि
यहाँ वस्तु के कीमत वृद्धि से प्रतिस्थापन वस्तु में परिवर्तन को दर्शाया गया है |
(b) पूरक वस्तुएँ : वे वस्तुएँ जो किसी वस्तु की माँग को पूरा करती है, पूरक वस्तुएँ कहलाती है |
जैसे : चाय और चीनी |
जब कोई उपभोक्ता चाय का उपभोग करता है तो साथ-साथ उसे चीनी की भी आवश्यकता होती है, तो चाय का उपभोग बढ़ने से चीनी की माँग में भी वृद्धि होगी |
(3) उपभोक्ता की आय : उपभोक्ता की आय में परिवर्तन से वस्तु की माँग प्रभावित होते हैं |
उपभोक्ता की आय में वृद्धि से वस्तु की माँग बढ़ जाती है |
उपभोक्ता की आय में कमी से वस्तु की माँग घट जाती है |
गुणवता के आधार पर वस्तुएँ तीन प्रकार की होती है |
(a) समान्य वस्तुएँ (Normal Goods):
(b) घटिया वस्तुएँ (Inferior Gooods):
(c) ऊँच कोटि की वस्तुएँ (Higher Goods):
(4) रूचि तथा प्राथमिकता: वस्तुओं तथा सेवाओं की माँग व्यक्ति के रूचि तथा उसके प्राथमिकता पर निर्भर करता है | यदि किसी वस्तु के लिए उपभोक्ता की रूचि तथा प्राथमिकता बढ़ जाती है तो वस्तु की माँग भी बढ़ जाएगी |
(5) संभावनाएँ (Expectations): जब किसी वस्तु की निकट भविष्य में उसकी उपलब्धता में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने वाला होता है तो उस वस्तु की माँग बढ़ जाती है | इससे उपभोक्ता उस वस्तु की वर्त्तमान कीमत पर वस्तु की अधिक माँग करेगा |
बाजार माँग फलन :
बाजार माँग से तात्पर्य है किसी वस्तु की समग्र माँग (बाजार माँग = कुल व्यक्तिगत मांगों का योग) और उसके विभिन्न निर्धारक तत्वों के बीच सम्बन्ध से है |
Mkt. Dx = f(Px, Pr, Y, T, E, N, Yd)
माँग के नियम की मान्यताएँ
माँग का नियम तभी लागु होता है जब अन्य बातें समान रहती है अर्थात वस्तु की अपनी कीमत के अतिरिक्त माँग को प्रभावित करने वाले अन्य कारक को स्थिर (constant) मान लिया जाता है|
(a) उपभोक्ता की रुचियों और प्राथमिकताओं में परिवर्तन न हो |
(b) क्रेता की आय में कोई परिवर्तन न हो |
(c) सम्बंधित वस्तुएँ (प्रतिस्थापन वस्तुएँ, पूरक वस्तुएँ ) की कीमत के कोई परिवर्तन न हो |
मांग वक्र के ढालू होने के कारण :
(1) ह्रासमान सीमांत उपयोगिता का नियम
(2) प्रतिस्थापन प्रभाव
(3) आय प्रभाव
(4) नए उपभोक्ताओं द्वारा मांग
आय प्रभाव : वस्तु की कीमत में गिरावट के साथ -साथ उपभोक्ता की वास्तविक क्रय शक्ति बढ़ जाती है जिससे वह उतनी आय में और अधिक वस्तु की मात्रा खरीद सकता है अथवा उतनी ही आय में पहले से अधिक कीमती वस्तु की पहले जीतनी मात्रा खरीद सकता है, इसे ही आय प्रभाव कहते है |
प्रतिस्थापन प्रभाव: किसी वस्तु की कीमत में गिरावट के साथ-साथ उपभोक्ता उस वस्तु की अन्य प्रतिस्थापन वस्तुओं की कीमत में वृद्धि अनुभव करता है जिसके फलस्वरूप वह उस वस्तु विशेष की मांग को बढ़ाएगा | इसे ही प्रतिस्थापन प्रभाव कहते हैं |
मांग वक्र में खिसकाव
मांग में वृद्धि : मांग में वृद्धि से अभिप्राय: है दी गयी कीमत पर मनही गई वस्तु की अधिक मात्रा से है अथवा ऊँच्ची कीमत पर समान मांग से है |
मांग वृद्धि के कारण :
(i) प्रतिस्थापन वस्तु की कीमत ने वृद्धि |
(ii) पूरक वस्तु की कीमत के कमी |
(iii) उपभोक्ता की आय में वृद्धि |
(iv) वस्तु में उपभोक्ता की रूचि एवं पसंद का बढ़ना |
मांग में कमी : जब दी गई कीमत पर वस्तु की मांगी गई कम मात्रा से है अथवा कीमत कम होने पर मांगी गई समान मात्रा से है |
मांग में कमी के कारण :
(i) उपभोक्ता की आय में गिरावट
(ii) प्रतिस्थापन वस्तु की कीमत में गिरावट
(iii) पूरक वस्तु की कीमत में वृद्धि
(iv) उपभोक्ता की रूचि में प्रतिकूल प्रभाव
मांग वक्र में खिसकाव : समान कीमत पर किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा में कमी से मांग वक्र बाई ओर खिसकता है और समान कीमत पर ही यदि वस्तु की मांगी गई मात्रा में वृद्धि होती है तो मांग वक्र दाई ओर खिसक जाता है इसे ही मांग वक्र में खिसकाव कहते है |
मांग में कमी और मांग में संकुचन में अंतर:
मांग में कमी | मांग में संकुचन |
1. इसका तात्पर्य मांग वक्र में खिसकाव से है | 2. इसमें मांग वक्र में बाई ओर खिसकाव आता है | 3. यह उपभोक्ता की आय में कमी, प्रतिस्थापन वस्तु की कीमत में कमी, उपभोक्ता की रूचि और पूरक वस्तु की कीमत में वृद्धि के कारण होता है | |
1. इसका तात्पर्य मांग वक्र के चलन से है | 2. इसमें उपभोक्ता बाई तरफ ऊपर की ओर उसी मांग वक्र में चलता है | 3. वस्तु की कीमत में वृद्धि के कारण होता है |
|
page 4
Page is under construction.
page 5
Page is under construction.
page 6
Page is under construction.
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads
Economics Chapter List
sponser's ads