13. हम बीमार क्यों होते है | स्वास्थ्य की परिभाषा Science class 9
13. हम बीमार क्यों होते है | स्वास्थ्य की परिभाषा Science class 9
स्वास्थ्य की परिभाषा
अध्याय 13. हम बीमार क्यों होते हैं ?
WHO के अनुसार स्वास्थ्य की परिभाषा :
स्वास्थ्य वह अवस्था है जिसके अंतर्गत शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कार्य समुचित क्षमता द्वारा उचित प्रकार से किया जा सके।
शरीर में कोई रोग नहीं है तो इसका अर्थ यह नहीं हो जाता कि वह व्यक्ति स्वास्थ्य है | यदि उस व्यक्ति का शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से अथवा समाजिक रूप से उसका व्यवहार ठीक है तो वह स्वास्थ्य (healthy) माना जायेगा अन्यथा वह अस्वस्थ्य है |
अच्छे स्वास्थ्य की दो आवश्यक स्थितियाँ :
अच्छे स्वास्थ्य की दो आवश्यक स्थितियाँ निम्नलिखित हैं |
1. अच्छा एवं संतुलित आहार
2. उचित जैविक एवं भौतिक वातावरण
संक्रमण फैलने के विभिन्न विधियाँ:
वायु, मिट्टी, जल, संक्रमित जीव से स्वास्थ्य जीव में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्थानान्तरण होता है।
(A) प्रत्यक्ष विधि -
(i) खांसने, छींकने, तथा बात करने से ।
(ii) संपर्क में आने या लैंगिक संपर्क से ।
(iii) रक्त द्वारा संचारित
(B) अप्रत्यक्ष विधि -
(i) वाहक द्वारा - कीट एवं अन्य जन्तु (मक्खी, मच्छर)
(ii) संक्रमित जल, भोजन, एवं वायु द्वारा
रोग (disease) : रोग (dis + ease) का अर्थ है आराम (ease) में बाधित (disturb) होना अर्थात असुविधा | जब हमारे शारीरिक अंग में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो हम बाधित होते है और समान्य रूप से असुविधा महसूस करते है | इसी अवस्था को रोग कहते है |
प्रतिरक्षीकरण : अनेक रोगों के विरूद्ध प्रतिरक्षियों के उत्पन्न करने के लिए प्रतिजन को कमजोर करके या मारकर स्वस्थ शरीर में प्रतिरक्षण टीको ( वैक्सिन) के द्वारा प्रविष्ट करा दिया जाता है। इस प्रतिजन से प्रतिरक्षी तंत्र प्रेरित होकर उस रोग के संक्रमण के दौरान प्रतिरक्षियों को उत्पन्न करता है। जो रोग से लडते है।
रोग अवधि के आधार पर रोग दो प्रकार के होते हैं :
1. तीव्र रोग (Acute Disease)
2. जीर्ण या दीर्घकालिक रोग (Chronic Disease)
1. तीव्र रोग (Acute Disease) : जिन रोगों की अवधि कम होती है उन्हें तीव्र रोग कहते हैं | जैसे - खाँसी, जुकाम, बुखार आदि |
2. जीर्ण या दीर्घकालिक रोग (Chronic Disease) : ऐसे रोग जो लंबी अवधि तक अथवा जीवनपर्यंत शरीर में बने रहते हैं, उन्हें जीर्ण या दीर्घकालिक रोग कहते हैं | जैसे - टी.बी (क्षय'रोग), फीलपांव (एलिफेनटाईसिस), मधुमेह इत्यादि |
संक्रमण के आधार पर रोग के प्रकार:
संक्रमण के आधार पर रोग दो प्रकार के होते है |
1. संक्रामक रोग
2. असंक्रामक रोग
1. संक्रामक रोग : वे रोग जो सुक्ष्म जीवो के संक्रमण से उत्पन्न होते हैं तथा एक से दुसरे में फैलता है संक्रामक रोग कहलाता है। जैसे - हैजा, मलेरिया, तपेदिक आदि।
2. असंक्रामक रोग : वे रोग जो बिना किसी संक्रमण के होते है अर्थात उस रोग का कोई रोग कारक जैसे जीवाणु या अन्य कोई सूक्ष्मजीव नहीं होता असंक्रामक रोग कहलाता है |
जैसे - मधुमेह , कैंसर, आदि |
page 2
रोग के लक्षण (Symptoms) : वे सभी परेशानियाँ जो अस्वस्थता की अवस्था में परिलक्षित होते हैं रोग के लक्षण कहलाते हैं | ये हमें खराबी के संकेत देते हैं | जैसे- खाँसी, सिरदर्द, दस्त, घाव में मवाद इत्यादि |
रोग के चिन्ह : किसी रोग के वे लक्षण जो किसी विशेष रोग के बारे में सुनिश्चित संकेत देते है रोग में चिन्ह कहलाते हैं |
रोग निदान (Diagonosis) : जब कोई चिकित्सक प्रयोगशाला के परिक्षण द्वारा अथवा रोग के चिन्ह को देखकर एक विशेष रोग को पहचान लेता है तो इसे रोग निदान कहते है |
चिकित्सा (Treatment) : जब कोई चिकित्सक रोग का निदान (पहचान) कर लेने के बाद उसको औषधि (Medicine) या अन्य प्रक्रिया द्वारा रोगी को रोग मुक्त करता है तो उसे चिकित्सा कहते है |
रोग के कारक (Causative Agents) :
रोग के दो कारण होते हैं :
(i) तात्कालिक कारण : सूक्ष्म जीवों का संक्रमण रोग का तात्कालिक कारण होता है और इन्हें रोग कारक (cuasative agents) कहते हैं | जैसे - वायरस (विषाणु), बैक्टीरिया (जीवाणु), प्रोटोजोआ, कृमि और कवक एवं फुफुंदी इत्यादि |
(ii) सहायक कारण : सहायक कारण वे कारण होते हैं जो संक्रमण या अन्य कारकों को रोग उत्पन्न करने में सहायता प्रदान करते है | जैसे -
(a) अनुवांशिक भिन्नता
(b) पोषण की कमी
(c) सामाजिक कारण
page 3
page 4
page 5
अध्याय 13. हम बीमार क्यों होते हैं ?
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न-उत्तर:
Q1. Which organ is effected in meningitis?
Ans: Brain and Meninge.
Q2. Name a major disease which is caused by air polution.
Ans: Asthma
Q3. Of what disease "protozoa tripnosoma is causative organism.
Ans: Sleeping sickness.
Q4. Name the causative organism of "Kalaazar".
Ans: Lesmania.
Q5. what is the sciencetific name of round worm.
Ans: Asceris
Q6. Name the virus of AIDS.
Ans: HIV
Q7. Which organ is affected after the infection of plasmodium.
Q8. Which system of human body is effected by HIV AIDS?
Ans: Immune system.
Q9. प्रतिरक्षा तंत्र एक प्रमुख कारक है जो शरीर में जीवित सूक्ष्मजीवों की संख्या
को निर्धरित करता है।
Q10. संव्रफामक रोगों वेफ उपचार वेफ दो उपाय हैं।
(i) रोग वेफ प्रभाव को कम कर दे
(ii) दूसरा रोग वेफ कारण को समाप्त कर दे।
Q11. सूक्ष्मजीवों को मारने की एक विधि बताइए |
उतर: औषधियों का प्रयोग कर |
Q12. एक ऐसे सुक्ष्मजीव का नाम बताओं जो
Q13. एक ऐसे सूक्ष्मजीव का नाम बताइए जिसकी जैव रासायनिक प्रक्रिया अन्य सूक्ष्मजीवों से अलग होती है |
उत्तर: विषाणु
Q14. वायरस से होने वाले एक रोग का नाम बताइए |
उत्तर: एड्स
Q15. शरीर के प्रतिरक्षी कोशिकाओं का नाम बताइए |
उत्तर: WBC
Q16. पोलियों रोग किस सूक्ष्मजीव से होता है ?
उत्तर: वायरस |
Q17. टेटनस किस सूक्ष्मजीव से होता है ?
उत्तर: जीवाणु
Q18. हाइड्रोफोबिया (जलांतक) का लक्षण किस रोग में होता है ?
उत्तर: रैबीज
Q19. भोजन के संक्रमण से होने वाले एक रोग का नाम बताओं |
उत्तर: हैजा |
Q20. उस कवक का नाम बताइए जिससे पेनिसिलिन नाम की औषधि बनाई जाती है |
उत्तर:
Share this Notes to your friends:
Science Chapter List
1. हमारे आस-पास के पदार्थ
2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है
3. परमाणु एवं अणु
4. परमाणु की संरचना
5. जीवन की मौलिक इकाई
6. ऊत्तक
7. जीवों में विविधता
8. गति
9. बल और गति का नियम
10. गुरुत्वाकर्षण
11. कार्य और उर्जा
12. ध्वनि
13. हम बीमार क्यों होते है
14. प्राकृतिक संसाधन
15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
sponder's Ads